‘1985 में पेक से इंजीनियरिंग करने वाले आई.ए.एस. धर्मपाल बने प्रशासक के नए सलाहकार’

Monday, Jun 21, 2021 - 11:05 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा): केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1988 बैच के आई.ए.एस. धर्मपाल को चंडीगढ़ प्रशासक का नया सलाहकार नियुक्त किया है। वह पूर्व सलाहकार मनोज परिदा की जगह लेंगे। 

 


परिदा को केंद्र सरकार ने सचिव रैंक पर पदोन्नति देकर दिल्ली वापस बुला लिया है। आई.ए.एस. धर्मपाल वर्तमान में भारत सरकार के कैमीकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर तैनात हैं।

कोरोना से निपटना प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक: धर्मपाल 
प्रशासक के सलाहकार के पद पर नियुक्ति के बाद आई.ए.एस. धर्मपाल ने कहा कि इस समय कोरोना से निपटना ही उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में से एक है। कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले हैल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा हैल्थ सैक्टर में और सुधार के लिए उचित कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने शिक्षा और महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जल्द पूरा करवाने को भी अपनी अन्य प्राथमिकताएं बताया है।

ashwani

Advertising