DGP ने SSP को दिए 50 लाख का प्रापर्टी टैक्स भरने के आदेश

punjabkesari.in Friday, Jul 28, 2017 - 11:01 AM (IST)

मोहाली (राणा): पंजाब के डी.जी.पी. ने एस.एस.पी. को नगर निगम का 50 लाख का प्रॉपटी टैक्स भरने के आदेश दिए हैं। नगर निगम के रिकार्ड के मुताबिक पुलिस विभाग का करीब 50 लाख का प्रॉपर्टी टैक्स बनता है । इसका पूरा वेरवा पुलिस विभाग के सीनियर अफसरों को भेज दिया है। इस आदेश के बाद पुलिस और चौकी पुलिस अपने-अपने एरिया की पैमाइश करने में जुट गई है। 


डी.जी.पी. ने भेजा लैटर 
निगम अधिकारियों ने बताया कि जिला पुलिस ने पुलिस विभाग के सीनियर अधिकारियों को कई बार प्रॉपर्टी टैक्स भरने को लेकर रिमाइंडर भी भेजा पर इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। साथ ही पुलिस के साथ उनकी कई मीटिंगें भी हुईं पर पुलिस विभाग ने प्रोपटी टैक्स नहीं अदा किया। यह स्थिति सिर्फ मोहाली के पुलिस थानों की नहीं बल्कि राज्य के अन्य जिलों की भी है। इसी के चलते पंजाब के डी.जी.पी. ने राज्य के सभी जिले के एस.एस.पी. को जल्द प्रॉपटी टैक्स भरने की हिदायतें जारी की है। 

 

लैटर में कहा है कि सभी पुलिस बिल्डिंगों का प्रॉपर्टी टैक्स जोड़ कर संबधित विभाग को भेजा जाए। जिन पुलिस थानों व पुलिस विभाग से जुड़ी इमारतों की प्रॉपटी का टैक्स अदा करना है उनमें फेज-4 स्थित स्टेट क्राइम ब्रांच, साइबर सैल, फोरेंसिक लैब अन्य, फेज-7 स्थित एन.आर.आई. सैल, वूमैन सैल, सैक्टर-77 स्थित सी.आई.डी. ऑफिस और पुलिस चौकियां शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मियों के लिए बने क्वार्टस शामिल हैं। 


 

लैटर लेकर पुलिस पहुंची निगम ऑफिस 
जानकारी के अनुसार जैसे ही लैटर डी.जी.पी. ऑफिस से मोहाली पुलिस के पास पहुंचा तो विभाग में भगदड़ मच गई। इसके बाद पुलिस के कई अधिकारी लैटर की कापियां लेकर नगर निगम के ऑफिस पहुंचे और अधिकारियों से उनके अधीन आने वाली बिल्डिंगों का प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में पता करने लगे। इसके अलावा कुछ निगम अधिकारियों को साथ अपनी बिल्डिंगों में ले आए और पैमाइश तक करवाने लगे। 

 

खेतीबाड़ी विभाग का भी टैक्स बकाया 
निगम के अधिकारियों ने बताया कि फेज-6 स्थित खेतीबाड़ी विभाग पर भी प्रॉपटी टैक्स बकाया है, जिसके चलते निगम ने खेतीबाड़ी विभाग को नोटिस भी भेजे थे।  निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन्होंने अभी तक टैक्स का भुगतान नहीं किया है। वह जल्दी टैक्स भरे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News