10 वर्ष से किसी भी अहम विभाग में नहीं रहे DGP मुस्तफा

punjabkesari.in Friday, May 17, 2019 - 11:09 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : पंजाब के डी.जी.पी. पद पर नियुक्ति को लेकर कैट में दायर डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा की याचिका पर वीरवार को यू.पी.एस.सी. ने अपना जवाब दायर किया। यू.पी.एस.सी. ने जवाब में कहा कि डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा 10 साल में कोर पुलिसिंग (अहम विभागों) में नहीं रहे हैं। 

डी.जी.पी. मोहम्मद मुस्तफा और सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने दिनकर गुप्ता को पंजाब का डी.जी.पी. बनाने के लिए चुनौती दी थी, जिस पर सैंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल (कैट) ने पिछली सुनवाई के दौरान यू.पी.एस.सी., यूनियन ऑफ इंडिया, पंजाब सरकार, दिनकर गुप्ता और अन्य को जवाब दायर करने के लिए नोटिस जारी किया था।

इससे पहले पंजाब सरकार की तरफ से जवाब दायर किया गया था। पंजाब सरकार की तरफ से पेश हुई वकील ने सिद्धार्थ की याचिका पर कहा कि उन्होंने बिना किसी तथ्यों के याचिका दायर की है इसलिए सिद्धार्थ की याचिका को खारिज किया जाए। वहीं मोहम्मद मुस्तफा की याचिका पर पंजाब सरकार ने कोई जवाब दायर नहीं दिया था। यू.पी.एस.सी. ने कैट में पेश होकर अपना जवाब दायर करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी थी।

मुस्तफा ऐसी जगह भी नहीं रहे, जहां हालात खराब हों :
अब यू.पी.एस.सी. ने जवाब दायर कहा है कि मोहम्मद मुस्तफा की 10 साल में उस जगह पर पोस्टिंग नहीं रही, जहां की स्थिति काफी ज्यादा खराब रही हो। इसलिए उनका नाम पंजाब के डी.जी.पी. की चुनाव लिस्ट में नहीं था और न ही उन्हें चुना गया है। 

पंजाब की एंटी ड्रग स्पैशल टास्क फोर्स के डी.जी.पी. मोहमद मुस्तफा और पी.एस.पी.सी.एल. के डी.जी.पी. (1986 बैच के अधिकारी) सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने डी.जी.पी. पद के लिए नियुक्त किए गए दिनकर गुप्ता को कैट में चुनौती दी थी। 

याचिका दायर कर कहा था, मैरिट बेस पर मिले अधिकार :
सिद्धार्थ ने याचिका दायर करते हुए दिनकर गुप्ता को डी.जी.पी. पद देने वाले आर्डर पर स्टे लगाने के कहा है। दायर याचिका में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि नियुक्त किए गए डी.जी.पी. से सीनियर हैं और मैरिट बेस में भी उससे आगे हैं। 

इसलिए दिनकर से पहले डी.जी.पी. बनने का अधिकार उन्हें मिलना चाहिए। सुनवाई के दौरान 1985-बैच के अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा के वकील ने अपनी दलील में कहा था कि केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यू.पी.एस.सी.) द्वारा भेजे गए चार डी.जी.पी. में से वह सबसे सीनियर हैं। उनका पुलिस में रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है। 

याचिका दायर कर उन्होंने यू.पी.एस.सी. को नए पैनल बनाने के लिए डायरैक्शन देने की अपील भी की। इसके साथ ही अपील की जब तक इस मामले पर फैसला नहीं आता तब तक पंजाब के नए नियुक्ति किए गए डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता वाली नोटीफिकेशन पर स्टे लगाई जाए। बताया कि उन्होंने पंजाब में आतंकवाद के दौर से लेकर अभी तक कई अहम विभागों में काम किया है। 

इसके साथ ही डी.जी.पी. पोस्ट के लिए यू.पी.एस.सी. को भेजे गए पैनल को रद्द करने की मांग की। अभी हाल ही में पंजाब ने दिनकर गुप्ता को पंजाब का डी.जी.पी. नियुक्त किया था। मुस्तफा का नाम भी उस सूची में था जो पंजाब सरकार की ओर से यू.पी.एस.सी. को भेजी गई थी लेकिन यू.पी.एस.सी. की ओर से जिन तीन अधिकारियों का नाम शॉट लिस्ट किया गया उनमें मुस्तफा का नाम नहीं है। यू.पी.एस.सी. की ओर से जो पैनल भेजा गया था उसमें दिनकर गुप्ता, एम.के. तिवारी और वी.के. भांवरा के नाम थे जिनमें से गुप्ता को सिलैक्ट किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News