निगम का बजट मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसा : बबला
punjabkesari.in Saturday, Feb 08, 2020 - 10:35 AM (IST)
चंडीगढ़(राय) : भाजपा शासित नगर निगम द्वारा शुक्रवार को पेश किए गए बजट को निगम में विपक्ष के नेता और कांग्रेसी पार्षद देवेंद्र सिंह बबला ने मुंगेरी लाल के हसीन सपनों जैसा करार दिया।
हालांकि बबला ने इसे मुरारी लाल के सपने जैसा बोला था लेकिन भाजपा पार्षदों ने उन्हें बीच में ही टोकते हुए बताया कि मुरारी लाल नहीं, मुंगेरी लाल के सपने जैसा होता है। बबला ने कहा कि नगर निगम में कोई काम नहीं हो रहा, यह हम नहीं बी.जे.पी. के पार्षद निगम की मीटिंग में कहते हैं। सड़कें टूटी हुई हैं। सफाई का बुरा हाल है। पार्कों का हालत बदतर है।
बंसल कभी 400 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट नहीं लाए : सूद
चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि बंसल कभी भी 400 करोड़ रुपए की अतिरिक्त ग्रांट नहीं लेकर आए। अगर यह बात सच है तो वह पार्षद पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं लेकिन अगर यह बात झूठ है तो बबला पार्षद पद से इस्तीफा दें।
उन्होंने कहा कि नगर निगम के रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं है कि बंसल सांसद रहते हुए 400 करोड़ की अतिरिक्त ग्रांट लेकर आए हों। बंसल कभी चार करोड़ रुपए की भी स्पैशल ग्रांट नहीं लेकर आए।