देवेंद्र दलाई होंगे चंडीगढ़ के नए चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट

Friday, Aug 17, 2018 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़(विजय) : 1999 बैच के आई.एफ.एस. देवेंद्र दलाई चंडीगढ़ के अगले चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट होंगे। वह इसी महीने चंडीगढ़ में ज्वाइनिंग देंगे। मिनिस्ट्री ऑफ एन्वायर्नमैंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज की तरफ से इस बारे में निर्देश किए गए हैं। मौजूदा चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट आई.एफ.एस. संतोष कुमार को मिनिस्ट्री ने प्रोमोशन के साथ गोवा ज्वाइंट सैक्रेटरी के लेवल पर ट्रांसफर करने के ऑर्डर पहले ही जारी कर दिए हैं। 

हालांकि चंडीगढ़ में सी.सी.एफ. की पोस्ट के लिए पहले मिनिस्ट्री ने वर्ष 1994 बैच के आई.एफ.एस. आनंद कृष्णा को ट्रांसफर किया था। उन्होंने ट्रांसफर ऑर्डर जारी होने के बाद ही 6 जून को चंडीगढ़ में ज्वाइनिंग भी दे दी थी। लेकिन बाद में यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक ने ये कहकर इस पर ऑब्जेक्शन लगा दी थी कि कृष्णा की रिटायरमेंट ही 31 जुलाई की थी।

Priyanka rana

Advertising