विकास बराला और आशीष के खिलाफ आरोप तय, 27 अक्तूबर से चलेगा ट्रायल

Friday, Oct 13, 2017 - 02:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): सीनियर आई.ए.एस. की बेटी से छेड़छाड़ मामले में आरोपी विकास बराला और आशीष कुमार के खिलाफ अदालत ने शुक्रवार को आरोप तय कर दिए। दोनों के खिलाफ 27 अक्तूबर से मामले का ट्रायल चलेगा। सैक्टर-26 थाना पुलिस ने 21 सितम्बर को दोनों के खिलाफ 300 पेज का चालान दाखिल किया था। इसमें दोनों के खिलाफ 341, 354डी, 365, 511, 34 आई.पी.सी. और 185 एमवी एक्ट के तहत आरोप पत्र दायर किया गया था। पुलिस की ओर से दायर किए गए 300 पेज के चालान में 35-40 गवाह बनाए हैं। 

 

इनमें शिकायतकर्ता और उसके पिता के अलावा दोनों आरोपियों को हाऊसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट पर पकडऩे वाले पी.सी.आर. कर्मियों हैड कांस्टेबल और कांस्टेबल को भी बतौर गवाह बनाया गया है। वहीं पुलिस ने केस में आरोपियों की सैक्टर-9 स्थित शराब की दुकान और युवती का पीछा करते हुए की सी.सी.टी.वी. फुटेज को भी बतौर सबूत केस में जोड़ा है। पुलिस ने चालान में मुख्य गवाह शिकायतकत्र्ता और उसके पिता को बनाया है।

Advertising