देव की चंडीगढ़ से विदाई, परिमल राय होंगे नए एडवाइजर

Thursday, Mar 10, 2016 - 02:16 AM (IST)

 चंडीगढ़ (विजय): आखिरकार पॉलिटकल प्रैशर के बीच चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव की भी सिटी ब्यूटीफुल से विदाई के ऑर्डर आ ही गए। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (एम.एच.ए.) ने बुधवार को देव को दिल्ली में एन.सी.टी. में ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए। जिससे एक बात साबित हो गई है कि बेशक चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी ऑल इज वेल का मंत्र जप रहे थे, लेकिन हकीकत में कुछ सही नहीं जा रहा था। सूत्रों की मानें तो चंडीगढ़ के प्रशासक और हरियाणा, पंजाब के गवर्नर कप्तान सिंह सौलंकी और 1987 बैच के आई.ए.एस. ऑफिसर विजय कुमार देव के बीच भी मनमुटाव चल रहा था। जिसकी वजह से पिछले 48 घंटों के दौरान प्रशासन में काफी फेरबदल हुआ। चंडीगढ़ से देव की विदाई को पॉलिटिकल गेम की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि देव इस समय शहर की सांसद किरण खेर से भी ज्यादा पसंदीदा व्यक्ति बन गए थे। यही नहीं, उनके कुछ फैसलों को लेकर भी राजनीतिक दलों में असंतोष की भावना सामने आ रही थी। खासकर पॉलिसी मेकिंग को लेकर देव खुद ही फैसले लेने लगे थे। यही वजह है कि राजनीतिक दलों द्वारा उनके विरोध में स्वर उठने लगे थे। 2003 के बाद से देव ऐसे एडवाइजर रहे, जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया।

देव की जगह ए.जी.एम.यू.टी. के 1985 बैच के आई.ए.एस. ऑफिसर परिमल राय चंडीगढ़ के नए एडवाइजर होंगे। राय इस समय दिल्ली में ही सोशल वैल्फेयर एंड चाइल्ड डेवलपमैंट में बतौर प्रिंसीपल सैक्रेटरी कार्यरत हैं। इसके साथ ही राय के पास जी.एन.सी.टी.डी. के प्रिंसीपल सैक्रेटरी का भी अतिरिक्त कार्यभार है। देव की ट्रांसफर भी दिल्ली की गई है। 

Advertising