वांछित पांचवें आरोपी रणधीर सिंह ने किया आत्मसमर्पण

Monday, May 06, 2019 - 01:31 PM (IST)

खरड़(रणबीर): एक साजिश के अंतर्गत खरड़ के गांव फतेहऊलापुर की महिला के साथ पालिसी के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने के मामले में वांछित आरोपी रणधीर सिंह ने कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। जिसको कोर्ट में पेश कर वहां से 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

जानकारी मुताबिक महिला जसविन्दर कौर की शिकायत पर करीब 2 साल पहले थाना सदर में एक महिला सहित कुल 5 लोगों के खि़लाफ़ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार उसके पति गुरदीप सिंह की साल 2012 में मौत हो गई थी उसके नाम पर 10 -10 लाख की इनवेस्टमैंट वैल्यु मार्केट पल्स की दो पालसियां थीं। 

जिनका कलेम दिलाने के लिए एजैंट राम कृपाल ने संजय, उसकी पत्नी निर्मला, सतनाम सिंह व रणधीर सिंह के साथ साजिश रचकर जसविन्दर कौर के पास से कुछ ज़रूरी दस्तावेज़ों के साथ खाली चैकों पर साईन करवा लिए, इसके बाद एजैंट राम कृपाल की भी मौत हो गई। इसी दौरान शिकायतकर्ता महिला को पता चला कि वह दोनों बीमा पालसियों की बनती साढ़े 17 लाख रुपए उपरोक्त सभी लोगों ने मिलकर गबन कर लिए हैं। इस साजिश का पर्दाफाश होने पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया था। 

जिसके बाद में संजय व उसकी पत्नी को गिरफ़्तार कर लिया गया था। जो ज़मानत पर हैं। इसके साथ ही सतनाम सिंह, अवतार सिंह को कोर्ट से अग्रिम ज़मानत मिल गई। जिस के बाद आरोपी रणधीर सिंह की तरफ से ज़मानत की अर्जी दी गई थी जिसको कंडीशनल जमानत तो मिल गई थी। परन्तु उसने बनती रकम कोर्ट में अंदर जमा नहीं करवाई। जिस कारण उसकी बेल रद्द हो गई थी। इसके बाद में वह लगातार फरार चल रहा था। आखिर उसने अदालत में सरैंडर कर दिया।

bhavita joshi

Advertising