''देसी गाय व सांड अब करेंगे रैंप वाक''
punjabkesari.in Saturday, Mar 26, 2016 - 08:48 PM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा के पशुपालन मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश की देसी नस्ल की गाय व देसी सांड को रैंप पर चलाया जाएगा। इस दौरान सबसे बढिय़ा पशु के पशुपालक को सम्मानित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य गाय/सांड को अनमोल बनाना है। यह ऐलान पशुपालन मंत्री ने आज झज्जर जिले के गांव डीघल स्थित गोपाल श्री कृष्ण गौशाला के 96वें वार्षिक महोत्सव में किया।
उन्होंने कहा कि गौ भक्त के रूप में किसान जैविक खेती करते हुए रसायनमुक्त फसल का उत्पादन कर सकता है। गाय के गोबर व मूत्र से बढिय़ा जैविक खाद तैयार करते हुए खेतों में डाली जा सकती है। कृषि मंत्री ने कहा कि गाय के दूध से निर्मित घी, मक्खन, दही, छाछ आदि को अर्थव्यवस्था से जोडऩा जरूरी है। उन्होंने कहा कि गाय के दूध से बनने वाले उत्पाद सर्वश्रेष्ठ भोजन के साथ-साथ औषधी के रूप में भी काम करते हैं। गाय के दूध से निर्मित उत्पादों की मांग बाजार में बहुत ज्यादा है।