बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी करने वाली महिला कांस्टेबल की विभागीय जांच शुरू

Saturday, Mar 06, 2021 - 10:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील राज): बच्चे को गोद में उठाकर सैक्टर-15-16-23-24 चौक पर ड्यूटी करना कांस्टेबल प्रियंका को भारी पड़ गया है। एस.एस.पी. ट्रैफिक ने शनिवार को डी.एस.पी. की स्पैशल रिपोर्ट पर महिला कांस्टेबल प्रियंका की विभगीय जांच खोल दी है। जांच का जिम्मा सैंट्रल डिवीजन की इंस्पैक्टर गुरजीत कौर को सौंपा गया है और अब गुरजीत कौर ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

 


गैर हाजिर करने पर किया था हंगामा 
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल प्रियंका शुक्रवार सुबह अपने बच्चे को साथ लेकर ड्यूटी पर पहुंची थी और सैक्टर-24 के चौक पर बच्चे को गोद में लेकर ही ट्रैफिक मैनेज कर रही थी। इस दौरान राहगीरों ने उसका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

वीडियो को लेकर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी। कोई मां की ममता और ड्यूटी के फर्ज को लेकर सैल्यूट कर रहा था, तो किसी ने विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए। दूसरी ओर, अधिकारियों का कहना है कि महिला कांस्टेबल देर से ड्यूटी पर पहुंची थी और गैरहाजिर भी थी इसलिए उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं।

ड्यूटी को लेकर हंगामा करने और अनुशासनहीनता की शिकायत अफसरों को की गई तो ड्यूटी शैड्यूल की जांच इंस्पैक्टर गुरजीत कौर को दी गई। डी.एस.पी. ट्रैफिक एंड पी.आर.ओ. चरणजीत सिंह ने बताया कि कांस्टेबल प्रियंका सुबह की ड्यूटी पर देरी से पहुंची। जब उसे गैर हाजिर कर दिया गया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। आला अधिकारियों के आदेश की अनदेखी के मामले में उसके खिलाफ जांच शुरू की गई है। 

AJIT DHANKHAR

Advertising