डेंगू के तीन मरीज कन्फर्म, 41 पहुंचा आंकड़ा

Saturday, Sep 08, 2018 - 10:14 AM (IST)

चंडीगढ़ (पाल): हैल्थ विभाग ने तीन डेंगू मरीजों की पुष्टि की है। इसमें से दो मरीज दरिया के हैं। जबकि एक मरीज सैक्टर-38 का रहने वाला बताया जा रहा है। नए मरीजों के साथ ही शहर में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 41 तक पहुंच गई है। विभाग द्वारा चिकनगुनिया व मलेरिया का कोई नया मरीज कंफर्म नहीं किया गया है। इससे पहले वीरवार को दो मलेरिया के मरीजों की पुष्टि की गई थी। एक मरीज कजहेड़ी का, दूसरा मरीज मनीमाजरा का बताया गया है। शहर में मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या 37 तक पहुंच गई है।

शहर में चिकनगुनिया के मरीजों का कुल आंकड़ा 3 हो गया है। विभाग द्वारा फील्ड एक्टीविटी की जा रही है। अभी तक 7471 लोकेशन पर स्प्रे किया जा चुका है, जबकि 8654 लोगों को लापरवाही का नोटिस किया गया है। 1168 लोकेशन पर अब तक फॉगिंग की गई है। 57 लोगों को शोकॉज नोटिस 22 लोगों के चालान किए जा चुके हैं।

bhavita joshi

Advertising