दहेज के लिए किया परेशान, महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार

Saturday, May 12, 2018 - 09:43 AM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): सैक्टर-9 स्थित कोठी के अंदर पेड़ से महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी को पेड़ से लटका देख पति ने सूचना पुलिस को दी। पी.सी.आर. और सैक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को फंदे से उतारा और सैक्टर-16 अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

 

परिजनों की शिकायत पर सैक्टर-3 थाना पुलिस ने दहेज के लिए हत्या करने वाले पति भूपिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्जकर काबू कर लिया है। सैक्टर-3 थाना पुलिस ने बताया कि वीरवार देर रात सूचना मिली कि कोठी नंबर-319 में 24 वर्षीय महिला ज्योति ने पेड़ से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया है। 

 

पुलिस ने बताया कि ज्योति की शादी चार साल पहले भूपिंदर से हुई थी। भूपिंदर उक्त कोठी में केयर टेकर है। सूचना मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे और उन्होंने कहा कि शादी के एक साल बाद ही भूपिंदर बेटी को दहेज के लिए परेशान करता था।

Punjab Kesari

Advertising