सैक्टर-52 डिस्पैंसरी के अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 11:07 PM (IST)

चंडीगढ़, (राजिंद्र शर्मा) : आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के वार्ड नंबर- 31 के सदस्यों ने वार्ड अध्यक्ष रमेश कुमार की अगुवाई में चंडीगढ़ सैक्टर-52 की डिस्पैंसरी के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा करने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की। भूख हड़ताल पर बैठे रमेश कुमार ने कहा कि डिस्पैंसरी का निर्माण कार्य कई वर्षों से रुका पड़ा है। प्रशासन द्वारा भरोसा दिया गया था कि इस डिस्पैंसरी का निर्माण पूरा करके सैक्टर 52 की जनता को इलाज करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे लेकिन आज भी सैक्टर 52 के निवासीयों को हल्की खांसी जुकाम और बुखार के इलाज तक के लिए बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।

 


आम आदमी पार्टी प्रदेश कन्वीनर प्रेम गर्ग ने कहा कि एक तरफ दिल्ली में आप की सरकार लोगों को बेहतर और मुफ्त इलाज उपलब्ध करा रही है। वहीं चंडीगढ़ जैसे विकसित शहर में एक छोटी सी डिस्पैंसरी के निर्माण का कार्य इतने महीने से अधूरा पड़ा है, जो साफ तौर पर दर्शाता है कि किस प्रकार चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम भ्रष्टाचार में लिप्त पड़ा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ashwani

Recommended News

Related News