आम आदमी पार्टी का पंचकूला-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शन, पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की
punjabkesari.in Wednesday, Feb 15, 2023 - 08:13 PM (IST)

पंचकूला,(मुकेश): आम आदमी पार्टी के हजारों कार्यकत्र्ताओं ने मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को सैक्टर-5 पंचकूला के रैली ग्राऊंड से वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा के नेतृत्व में चंडीगढ़ के लिए कूच किया। हजारों की संख्या में प्रदेश के कोने कोने से पहुंचे कार्यकर्ताओं की भीड़ से पंचकूला से चंडीगढ़ के रास्ते जाम हो गए। चंडीगढ़ में दाखिल होने से पहले ही बार्डर पर पुलिस से आप कार्यकर्ताओं का टकराव हो गया। आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुरुष पुलिस कर्मियों ने धक्का मुक्की भी की। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर के आंखों पर बंधी काली पट्टी को खोल कर ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दम लेंगे। उन्होंने बताया कि मंत्री संदीप सिंह की बर्खास्तगी की लेकर राज्यपाल की ज्ञापन सौंपेंगे।
खट्टर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का चंडीगढ़ में एंट्री से पहले पंचकूला हाऊसिंग बोर्ड रोड पर पुलिस से जबरदस्त टकराव हो गया। कई महिला कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस के पुरुष कर्मचारियों ने धक्का मुक्की की। आप कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। वहीं राज्यपाल के नाम ज्ञापन देने की मांग पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वहीं डटे रहे। उन्होंने महिला विरोधी खट्टर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं के बढ़ते दबाव के चलते एक 10 सदस्य डेलीगेशन को पुलिस बस में राज्यपाल से मिलने के लिए बुलाया गया।
अनुराग ढांडा समेत डेलीगेशन राजभवन के बाहर धरने पर बैठे, सौंपा ज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने आप नेता अनुराग ढांडा के साथ 10 कार्यकर्ताओं का दल राज्यपाल से मिलने राजभवन गया। वहां उन्हें राज्यपाल से मिलने के लिए नहीं बुलाया। इस पर सभी डेलीगेट राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए। बढ़ते दबाव के चलते ज्वाइंट सैक्रेटरी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं से ज्ञापन लिया। ज्ञापन सौंप कर मांग कि गई है कि संदीप सिंह पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें मंत्री पद और हरियाणा ओलंपिक संघ से बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर आप नेता प्रवीण प्रभाकर गौड़, चित्रा सरवारा, योगेश्वर शर्मा, रंजीत उप्पल, नवीन जून, आदर्शपाल सिंह, गुलशन सैनी व अन्य मौजूद रहे।