चंडीगढ़ में डिलीवरी बॉय को गोलियों से किया छलनी

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 12:42 PM (IST)

चंडीगढ़ : (कुलदीप कुमार) चंडीगढ़ के पुलिस विभाग में उस समय भगदड़ मच गई जब किसी ने पुलिस विभाग को यह सूचना दी कि सैक्टर-15  में खून से लथपथ युवक का शव मिला हैं। घायल युवक को मौके पर सैक्टर -16 के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धनास में रहने वाले 22 साल के संदीप यादव के रूप में हुई है। संदीप के गर्दन पर घाव के निशान है। पुलिस के मुताबिक संदीप मोहाली में डिलीवरी बॉय का काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संदीप के शरीर पर बन्दूक की गोली के छर्रे के निशान मिले हैं। मौका-ए-वारदात पर चंडीगढ़ पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने मामला दर्ज आगामी जाँच शुरू कर दी हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

pooja verma

Recommended News

Related News