36वीं नैशनल गेम्स : वेटलिफ्टिंग में हरियाणा का पहला गोल्ड मैडल

punjabkesari.in Sunday, Oct 02, 2022 - 07:18 PM (IST)

चंडीगढ़,(बंसल): गुजरात में चल रही 36वीं नैशनल गेम्स में हरियाणा का जलवा लगातार बरकरार है। हरियाणा 18 स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में लगातार शीर्ष पर बना हुआ है। 2 अक्तूबर शाम साढ़े 5 बजे तक हरियाणा के खाते में 18 स्वर्ण, 12 रजत और 9 कांस्य पदक समेत कुल 39 पदक हैं। 
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल रचे बसे हैं। यहां के बच्चे बचपन से ही खेलकूद में आगे होते हैं। बस इन्हें एक सही प्लेटफॉर्म और कोच की आवश्यकता होती है, जिनकी बदौलत ऐसे खिलाड़ी ही आगे चलकर रोल मॉडल बनते हैं। हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों के हुनर को निखारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रविवार को हुए वेटलिङ्क्षफ्टग के मुकाबले में हरियाणा को पहला स्वर्ण पदक मिला। 81 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक लाठर ने 170 किलोग्राम भार उठाकर गोल्ड मैडल पर अपना कब्जा जमाया। 

 


हरियाणा की बेटियां भी अपना खेल का उम्दा प्रदर्शन कर रही हैं। साइकिं्लग ट्रैक इवैंट में हरियाणा की बेटियों तनिक्षा खत्री ने गोल्ड और प्राची लोहान ने सिल्वर पदक जीत कर राज्य का नाम रोशन किया। इसके अलावा 10 मीटर पिस्टल में शिवा नरवाल ने रजत पदक जीता। हरियाणा की लड़कियों की टीम ने डबल स्कल रोइंग में भी रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा हरियाणा के लड़कों की टीम ने भी फॉइल फेंसिंग खेल में रजत पदक जीतकर हरियाणा के पदकों की संख्या में एक और पदक जोड़ दिया। परस्यूट ट्रैक साइकिं्लग इवैंट में लड़कियों की टीम ने भी रजत पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया है। 
 

 

हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी दिखा रहे अपना जौहर :
गुजरात में चल रहे 36वें नैशनल गेम्स हरियाणा के 600 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अभी तक हरियाणा के खिलाडिय़ों ने कुश्ती में सर्वाधिक 9 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य पदक जीते हैं। इसी प्रकार, शूटिंग में 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक, नेट बॉल में 2 स्वर्ण, एथलैटिक्स में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक, रग्बी में 1 स्वर्ण पदक, साइकिं्लग में 1 स्वर्ण और 2 रजत पदक, वेटलिङ्क्षफ्टग में 1 स्वर्ण पदक, कबड्डी में 2 कांस्य पदक और टेबल टैनिस में 1 रजत पदक जीते हैं। गौरतलब है कि नैशनल गेम्स 2022 का आयोजन गुजरात के 6 शहरों - अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर में किया जा रहा है। 28 भारतीय राज्यों, 8 केंद्र शासित प्रदेशों और सॢवसेज (भारतीय सशस्त्र बल की टीम) के लगभग 7,000 एथलीट, 36 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। इनमें पारंपरिक ओलिम्पिक खेलों के साथ-साथ भारत का स्वदेशी खेल जैसे मल्लखंब, खो-खो और कबड्डी भी शामिल हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Ajay Chandigarh

Recommended News

Related News