15 से चलेगी कालका-दिल्ली शताब्दी

Saturday, Oct 10, 2020 - 08:15 PM (IST)

चंडीगढ़, (लल्लन): कोविड-19 के दौरान पूरे भारत में लॉकडाऊन के कारण ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था लेकिन अब अनलॉक प्रक्रिया के तहत रेलवे की तरफ से ट्रेनों का संचालन धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। इसी कड़ी में कालका से वाया चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12011/12 शताब्दी सुपरफास्ट को 15 अक्तूबर से चलाने का फैसला किया है।

 

इस संबंध में अंबाला मंडल के डी.आर.एम. गुरिंद्र मोहन ङ्क्षसह ने बताया कि शताब्दी की बुङ्क्षकग शुरू हो चुकी है। यह ट्रेन पूरे सप्ताह चलेगी। इसमें एक्सक्यूटिव ए.सी. चेयर कार व ए.सी. चेयर कार के कोच लगाए जा रहे हैं। यह दिल्ली से सुबह 7.40 बजे चलेगी और चंडीगढ़ 11.05 बजे पहुंचेगी। कालका 11.45 बजे पहुंच जाएगी। कालका से यह ट्रेन शाम 5.45 बजे चलेगी और शाम 6.15 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दिल्ली रात 9.55 बजे पहुंचेगी।

AJIT DHANKHAR

Advertising