10 साल में 1 दिसम्बर सबसे ठंडा दिन

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 01:13 PM (IST)

चंडीगढ़  (पाल) : पिछले दस साल में 1 दिसंबर का दिन सबसे ठंडा रहा। बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर को हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। सुबह 8 बजे शहर का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया जो कि बीते दिनों के मुकाबले सबसे कम स्तर पर रहा है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर मनमोहन सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बैंस के साथ-साथ अरब सागर में लो प्रेशर एरिया बना 
हुआ है। 


यह गुजरात के समक्ष है। इसकी वजह से नमी बढ़ी है और एक कन्वर्जन जोन बन रहा है। इसका असर गुजरात से दिल्ली और चंडीगढ़ तक देखने को मिलेगा। मनमोहन सिंह ने बताया कि तीन दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के 
आसार हैं। 


बादल छाने और बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मनमोहन सिंह ने बताया कि इस बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य और मंगलवार की तुलना में 5 डिग्री कम रहा। 


न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा 
वहीं मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान ज्यादा होने की वजह आसमान में बादल छाना रहा। वहीं 5 से सात दिसंबर के बीच एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके चलते हल्की बारिश और बादल छा सकते हैं। इसके बाद दिन के तापमान में गिरावट आएगी। इसके बाद सुबह और शाम के समय हल्की धुंध छा सकती है। मौसम विभाग ने पहली और दूसरी दिसंबर को बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई जताई है। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है। प्रदेश के मैदानी भागों में एक से तीन दिसंबर तक बारिश की संभावना है। प्रदेश में मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। ऐसे में इसका सीधा असर चंडीगढ़ में भी पड़ेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Vikash thakur

Recommended News

Related News