पैर फिसलने से व्यक्ति की मौत

Friday, Nov 24, 2017 - 02:05 AM (IST)

मोहाली, (राणा): फेज-1 स्थित गुरुद्वारा साहिब की ड्योढ़ी में काम कर रहा एक व्यक्ति वीरवार को अचानक पैर फिसलने से गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सर्बजीत सिंह 50 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।

 वहीं, मृतक के बेटे उदयबीर की शिकायत पर पुलिस ने मामले में 174 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना वीरवार दोपहर अढ़ाई बजे के करीब की है। पुलिस के अनुसार मृतक गुरुद्वारा साहिब में पालकी आदि बनाने का काम करता था।

वीरवार को वह ड्योढ़ी में काम कर रहा था। तभी उसका अचानक पैर फिसल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है।

Advertising