कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 01:13 AM (IST)

पंचकूला (चंदन):सैैक्टर-21 में कार की टक्कर लगने से साइकिल सवार की मौत हो गई। सैक्टर-5 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। सैक्टर-20 निवासी दया शंकर ने पुलिस को बताया कि वह सैक्टर-2 में बीड़ी सिगरेट की दुकान करता है।

 

उसका भाई सुभाष चंद सैक्टर-6 पंचकूला में चाय की दुकान करता थी। रात करीब 9 बजे वह सैक्टर-6 से साइकिल से माजरी चौक से होते हुए घर आ रहा था। जब वह सैक्टर-21 पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार कार चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी जिसकारण उसका भाई सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने के कारण उसके भाई को काफी चोटें आईं। उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया। सुभाष चंद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

AJIT DHANKHAR

Recommended News

Related News