एम्बुलैंस की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tuesday, May 07, 2019 - 07:44 PM (IST)

चंडीगढ़ (सुशील): एम्बुलैंस की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार संतोष कुमार ने देर रात जी.एम.सी.एच.-32 में दम तोड़ दिया। सैक्टर-31 पुलिस ने घटना को अंजाम देकर फरार हुए एम्बुलैंस चालक को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंबाला निवासी कृष्ण कुमार के रूप में हुई। 

 

मौलीजागरां निवासी ने बताया कि वह मोहाली में नौकरी करता हूं। सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह कालीबाड़ी लाइट प्वाइंट पर पहुंचा तो रैड लाइट होने पर ग्रीन लाइट का इंतजार करने लगा। 

 

इतने में मोहली की तरफ से तेज रफ्तार एम्बुलैंस ने रैड लाइट जंप करके बाइक सवार को टक्कर मारी ओर फरार हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाइक सवार घायल संतोष को अस्पताल में दाखिल करवाया था। सैक्टर-31 थाना पुलिस ने एम्बुलैंस चालक पर मामला दर्ज किया था।

pooja verma

Advertising