मंगनी कराकर घर लौटी, अचानक पेट में उठा दर्द और चली गई जान

Sunday, May 29, 2016 - 02:29 PM (IST)

डेराबस्सी(मोहाली) : शुक्रवार शाम को युवती सगाई कराकर घर लौटी और शनिवार सुबह उसकी अचानक मौत हो गई। मामला मोहाली के डेराबस्सी का है। मौत का कारण किसी जहरीली वस्तु का सेवन करना बताया जा रहा है। मृतक युवती की पहचान डेराबस्सी निवासी ममता के रूप में हुई। 

 

जानकारी के मुताबिक मंगनी की रस्म पूरी होने के बाद वह करीब शाम 6 बजे परिवार सहित घर आ गई। ममता की मां परला देवी ने बताया कि घर आने के एक घंटे बाद ममता ने पेट मे दर्द होने की शिकायत की। जिसके बाद दर्द के इलाज के लिए उसने घर में ही रखी दवा खा ली। कुछ देर बाद ममता की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने आइपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 

 

 

Advertising