व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 4 पर केस

Wednesday, May 27, 2020 - 11:41 AM (IST)

जीरकपुर (गुरप्रीत): बलटाना क्षेत्र के सैनी विहार फेस-3 में सड़क पर घूम रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट के आरोप में बलटाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज गुप्ता ने बताया की वह सोसायटी में घर के बाहर घूम रहा था। 4 लोग आए और बिना बात के गालियां निकालने लगे। विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। 

 

जब उसने शोर मचाया तो लोगों के इकट्ठा होने पर चारों हमलावर उसका पर्स छीन कर फरार हो गए। जिसमें सात हजार रुपए नगदी और ए,टी.एम. कार्ड के अलावा जरूरी कागजात थे। जांच अधिकारी बलटाना चौंकी के ए,एस.आई. धर्म सिंह ने बताया कि 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसके तहत मंजीत सिंह और तेजपाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो हमलावर सचिन और सीबी फरार चल रहे है। उन्हें भी जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

pooja verma

Advertising