सैक्टर-36 के पार्क में युवक ने लगाया फंदा, मौत

Sunday, Apr 21, 2019 - 10:30 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : सैक्टर-36 स्थित एम.सी.एम. कॉलेज के पीछे पार्क में शुक्रवार शाम को एक युवक ने फंदा लगा लिया। पेड़ से युवक को लटका देख मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सैक्टर-36 थाना पुलिस ने युवक को फंदे से उतारा और जी.एम.एस.एच.-16 ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। 

मृतक की पहचान सैक्टर-25 निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। पुलिस को उससे कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। रवि पी.जी.आई. में प्राइवेट हाउस कीपिंग का काम करता था। वह कई दिन से परेशान चल रहा था।

Priyanka rana

Advertising