अज्ञात वाहन ने चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल कुचली, मौत

Tuesday, Mar 26, 2019 - 09:02 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : एक्टिवा पर ड्यूटी पर जा रही चंडीगढ़ पुलिस की महिला कांस्टेबल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल कांस्टेबल ममता यादव को चंडीमंदिर के कमांड अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। 

ममता यादव स्कूटी से जा रही थी। सैक्टर-7 के एम.डी.सी. ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और वाहन ममता को कुचलते हुए निकल गया। ट्रैफिक लाइट पर तैनात एस.पी.ओ. जगतार सिंह तुरंत मौके की तरफ दौड़ा और देखा कि महिला चंडीगढ़ पुलिस की वर्दी में है। उसने लोगों की मदद से ममता को चंडीमंदिर के कमांड अस्पताल पहुुंचाया।

मृतक ममता के परिजनों ने बताया की वह वर्ष 2011 में चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी। इस समय उसकी ड्यूटी सिक्योरिटी ब्रांच में थी। उसके दो भाई, दो बहनें और मां है। उनके पिता का देहांत हो चुका है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

Priyanka rana

Advertising