गैस गीजर के कारण दम घुटा, महिला की मौत

Thursday, Nov 22, 2018 - 01:25 PM (IST)

खरड़(रणबीर) : न्यू सनी एन्क्लेव स्थित जलवायु टावर के फ्लैट नंबर 901 निवासी निधि शर्मा की नहाते समय गैस गीजर के कारण दम घुट जाने से मौत हो गई। मृतका शिवसेना हिंद के राष्ट्रीय प्रधान निशांत शर्मा की पत्नी थी। मृतक के भाई करण अरोड़ा ने बताया कि सुबह निशांत किसी काम से रोपड़ गए थे। 

वह और उसकी बहन व उसका डेढ़ साल का भांजा घर पर अकेले थे। निधि सुबह सवा करीब 9 बजे नहाने के लिए वॉशरूम गई। काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं आया। फिर सुरक्षाकर्मी को बुलाया। लॉक तोड़ा तो निधि बेसुध थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बताया कि निधि की हालत नाजुक है। 

सिविल अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही एस.एच.ओ. सदर थाना भगवंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। सदर पुलिस ने करण व निशांत के बयानों के आधार पर सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवा कर लाश घरवालों को सौंप दी है। 
 

Priyanka rana

Advertising