शराब के नशे में दूसरी मंजिल से गिरा, मौत

punjabkesari.in Friday, Nov 09, 2018 - 10:37 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : दीवाली के दिन शराब के नशे में टैक्सी ड्राइवर सैक्टर-41 स्थित मकान की दूसरी मंजिल की गैलरी से नीचे गिर गया। उसे सैक्टर-16 अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान  परमजीत सिंह उर्फ लवली (27) के रूप में हुई। घटना बुधवार रात डेढ़ बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सैक्टर-41 स्थित मकान की गैलरी से युवक नीचे गिरकर घायल हो गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। 

जांच के दौरान पता चला कि मृतक परमजीत सिंह ने दीवाली के त्योहार पर पहले जमकर पटाखे चलाए। इसके बाद घर में बैठकर शराब पी। नशे में होने के चलते परमजीत का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। पुलिस ने बताया कि मृतक टैक्सी चलाता था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News