ट्रक की टक्कर से घायल एक्टिवा सवार ने तोड़ा दम

Saturday, Oct 13, 2018 - 07:33 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : ट्रक की टक्कर से घायल हुए एक्टिवा सवार कैंबवाला निवासी विनोद कुमार ने इलाज के दौरान शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने सिक्योरिटी गार्ड विनोद के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। 

सैक्टर-49 थाना पुलिस ने ट्रक चालक बलौंगी निवासी संजीव कुमार यादव के खिलाफ गैर इरादत्तन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया, जिसे बाद मेंं जमानत पर छोड़ दिया गया। कैंबवाला निवासी विनोद कुमार शुक्रवार को एक्टिवा से सैक्टर-26 की तरफ जा रहा था। जब वह फैदां गांव के पास पहुंचा तो पीछे से ट्रक ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में एक्टिवा चालक विनोद लहूलुहान हो गया और पुलिस ने उसे जी.एम.सी.एच.-32 में दाखिल करवाया था।  

Priyanka rana

Advertising