वकील की पत्नी जिला अदालत में चौथी मंजिल से कूदी, मौत

Wednesday, Aug 29, 2018 - 08:33 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : सैक्टर-43 स्थित डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के एडवोकेट चैंबर बिल्डिंग से मंगलवार रात 10:30 बजे एडवोकेट की पत्नी ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला इतनी रात यहां कैसे पहुंची पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। 

पुलिस के अनुसार महिला से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है और लिखा है कि वह अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सफल नहीं हो पाई। महिला की पहचान सिम्मी (47) निवासी सैक्टर-45 के तौर पर हुई है। उसके पति डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के एक्स वाइस प्रैजीडेंट रह चुके हैं। 

पुलिस के अनुसार चैंबर रात को 9:30 बजे तक खुले रहते हैं। रात 10:30 बजे चौकीदार ने देखा कि महिला ने एडवोकेट चैंबर बिल्डिंग के फोर्थ फ्लोर से जंप किया। उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद मौके पर एस.एस.पी. नीलांबरी जगदाले, नाइट डी.एस.पी. और डिस्ट्रिक्ट एंड सैशन जज बलबीर सिंह, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेजीडैंट अशोक चौहान और अन्य मैंबर पहुंचे। इसके बाद महिला को सैक्टर-32 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

बच्चे बोले, हमें लगा कि मम्मी सैर करने गई है :
सिम्मी के दो बच्चे हैं। सुनील बच्चों के साथ मौके पर पहुंचा था। बच्चों का रो रोकर बुरा हाल था। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा मम्मी पार्क में सैर करने गई है।


 

Priyanka rana

Advertising