इलाज के दौरान लापरवाही बरतने पर तीन डाक्टरों के खिलाफ केस दर्ज

Saturday, Nov 18, 2017 - 11:53 AM (IST)

पंचकूला/ पिंजौर(चंदन/रावत) : पिंजौर-नालागढ़ स्थित जे.एन. शोरी मल्टीस्पैशएलिटी अस्पताल के डॉक्टरों के विरुद्ध कालका-टिपरा के एक व्यक्ति ने पिता के इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के कारण मौत होने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को गांव टिपारा निवासी हेमंत कुमार ने बताया कि उसके पिता स्व. कर्मचंद बिल्कुल स्वस्थ थे। गत 7 मई 2017 को पिता कर्मचंद को पत्थरी थी। गत 26 मई को जे.एन. शोरी अस्पताल में डॉक्टरों ने अल्ट्रासाऊंड करवाने को कहा। 

 

अल्ट्रासाऊंड की रिपोर्ट के बाद डॉक्टर ने पिता को जल्द से जल्द ऑप्रेशन करवाना पड़ेगा। इसके बाद उसी दिन शाम को अस्पताल की डॉक्टर संगीता एवं डॉक्टर विमल ओर डॉक्टर अनिल की टीम ने ऑप्रेशन किया था। अहम बात बता दें कि पंचकूला में होने वाली कष्ट निवारण समिति की मीटिंग में कई बार यह मामला मंत्री कविता जैन के सामने रखा या था। जिसके बाद मंत्री ने पुलिस को इस मामले में फटकार भी लगाई थी।

 

आप्रेशन के दौरान कटी गलत नस :
हेमंत ने बताया कि ऑप्रेशन के दौरान डाक्टरों ने पिता की की गलत नस काट दी और तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने जख्म को खुला छोड़ दिया और औजार भी उनके पेट में छोड़ दिए थे। 

 

जिस कारण पिता के पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया जब मैंने डॉक्टरों से बात की उन्होंने चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया। हेमंत ने बताया जब पी.जी.आई. में पिता का अल्ट्रासाऊंड किया उसमें पेट में क्लिप के साथ कैंचियां व अन्य सामान पाया गया। पिता की हालत लगातार बिगड़ती रही थी और कुछ ही समय में उनकी मौत हो गई। 

Advertising