सैक्टर-30 में व्यक्ति की अचानक मौत, लोगों में भारी रोष
Sunday, May 24, 2020 - 09:18 AM (IST)
चंडीगढ़ (भगवत) : शहर के सैक्टर-30 में कंटेनमेंट जोन में उस समय हंगामा हो गया जब वहां एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति का नाम जरनैल सिंह था और करीब 50 वर्ष का था।
जानकारी के अनुसार जरनैल जब सब्जी की लाइन में लगा था तो उस समय वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। समय पर न तो एम्बुलेंस आई और न ही लोगों को निजी गाड़ी से जरनैल सिंह को ले जाने दिया गया।
इस पर लोगों ने आरोप लगाया कि 1.30 घंटे बाद जब एम्बुलेंस आई तो उसको पी.जी.आई. लेकर जाया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि लेट अस्पताल पहुंचने से उनकी मौत हुई है। जिसके कारण वहां लोगों में भारी रोष है।