तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत
punjabkesari.in Sunday, Feb 16, 2020 - 03:21 PM (IST)

लालड़ू(गुरप्रीत) : लैहली-बनूड लिंक रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसकी वजह से एक महिला को अपनी जान गवानी पड़ी। जानकारी अनुसार लैहली-बनूड़ लिंक रोड पर एक 45 वर्षीय महिला सड़क पर पैदल जा रही थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने दोषी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे पुलिस चौकी लैहली के इंचार्ज कुलवंत सिंह ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सावित्री देवी निवासी लैहली के रूप में हुई है, मृत महिला नाहर डेनिम कंपनी में काम करती थी, उक्त सड़क पर पैदल अपने घर जा रही थी, पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारी, जिसके चलते वह गंभीर रूप में घायल हो गई।
घायल अवस्था में उसे तुरंत सिवल अस्पताल डेराबस्सी में ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।