अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सो रहे मजदूर की मौत

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 11:28 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : ट्रांसपोर्ट एरिया में सो रहे एक मजदूर की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार निवासी पप्पू (34) के तौर पर हुई है। जो ट्रांसपोर्ट में मजदूरी का काम करता था और रिक्शा भी चलाता था। रविवार को सैक्टर-26 थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए परिजनों को सौंप दिया। 

सैक्टर-26 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पप्पू रात के समय ट्रांसपोर्ट एरिया में ही सोता था। शनिवार रात वह यहां सोया हुआ था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पार्क किए गए ट्रकों का ब्यौरा खंगालना शुरू कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News