बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Saturday, Oct 26, 2019 - 09:44 AM (IST)

पंचकूला(चंदन) : कालका से मंदिर में माथा टेक कर वापस घर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को हिमाचल रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। इसमें एक युवक मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मलोया निवासी संजय व सावेश बाइक पर कालका माता के दर्शन करने गए थे। मंदिर मेें माथा टेककर जब वे लौट रहे थे तो चंडीमंदिर टोल-प्लाजा से कुछ दूरी पर हिमाचल रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनोंं युवक नीचे गिर गए और बुरी तरह से घायल हो गए। बस चालक मौके से बस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने घायलों को सैक्टर-6 सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद सावेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संजय का उपचार चल रहा है।  

Priyanka rana

Advertising