दहेज मांगने से परेशान विवाहिता ने खाया जहर, मौत

Thursday, Sep 19, 2019 - 09:28 AM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : दहेज की मांग से परेशान होकर रामदरबार में विवाहिता ने जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जी.एम.सी.एच. 32 में दाखिल करवाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई। 

सैक्टर-31 थाना पुलिस ने मृतका के भाई वजिंद्र की शिकायत पर पति ज्ञान सिंह, चाचा ससुर लल्लन सिंह, उसकी पत्नी रेखा, जेठ दिनश, उसकी पत्नी और दादी पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति ज्ञान सिंह को जिला अदालत में पेश किया। वहां से अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

शादी के बाद से ही करते थे परेशान :
सैक्टर-56 निवासी वजिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी वर्ष 2018 में रामदरबार फेज-2 निवासी ज्ञान सिंह से हुई थी। शादी के बाद पति समेत अन्य लोग बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे थे। दहेज के लिए बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने लगे। 

इसी के चलते कई बार शिकायत सैक्टर-31 पुलिस स्टेशन और वूमैन सेल में की गई। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। सोमवार को पिंकी को दहेज के लिए पति ज्ञान सिंह, चाचा ससुर लल्लन सिंह, उसकी पत्नी रेखा, जेठ दिनश, उसकी पत्नी और दादी ने काफी परेशान किया। इसके चलते उसने जहर खा लिया। पति घर पहुंचा तो वह ऑटो से पिंकी को अस्पताल लेकर गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

Priyanka rana

Advertising