पिता बना बेटे का काल, उतारा मौत के घाट

Monday, Aug 12, 2019 - 09:25 AM (IST)

नयागांव(मुनीष) : नयागांव की जनता कॉलोनी में उस समय एक दर्दनाक हादसा सामने आया जब वहां एक पिता ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार मृतक का खून से लथपथ शव उसके घर की छत पर ही मिला। मृतक की पहचान अमन कुमार (28) के रूप में हुई। 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि घरेलू कलह के कारण पिता रणधीर सिंह ने ही अपने बेटे अमन की हत्या की है। एस.एच.ओ. दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक विवाहित था। शव को खरड़ के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है और जांच की जा रही है।

Priyanka rana

Advertising