पंखा लगाते समय लगा करंट, मैकेनिक की मौत

punjabkesari.in Thursday, Aug 01, 2019 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़(संदीप) : गांव दड़वा के रहने वाले वेद व्यास (28) की करंट लगने से मौत हो गई। वेद व्यास बिजली मैकेनिक था और हादसे के समय वह गांव में ही स्थित मजार के कमरे में पंखा लगा रहा था। दड़वा चौकी पुलिस ने शव को सैक्टर-32 अस्पताल के शवघर में रखवा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीरवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

गांव के मनोज कुमार ने बताया कि वेद व्यास उसका भांजा था और 12 साल से बिजली मैकेनिक का काम करता था। गांव में ही उसने अपनी बिजली की दुकान खोल रखी थी। दोपहर के समय एक युवक उसे बुलाने के लिए दुकान पर आया और उसने कहा कि मजार के कमरे में पंखा लगाना है।

इस पर वेद व्यास वहा पंखा लगाने के लिए चला गया। पंखा लगाते समय ही अचानक से वेद व्यास को करंट लगा गया। वहां मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे लकड़ी के डंडों की सहायता से उसे करंट की चपेट से छुड़वाया और सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News