सी.टी.यू. बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 06:17 PM (IST)

चंडीगढ़, (सुशील राज): तेज रफ्तार सी.टी.यू. बस ने जीरी मंडी के पास रॉन्ग साइड से आ रहे टै्रक्टर को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को पी.जी.आई. में दाखिल करवाया। दो दिन बाद रविवार को ट्रैक्टर चालक अजायब सिंह को होश आया और उसने पुलिस को बस चालक के खिलाफ बयान दर्ज करवाए। बयान दर्ज करवाने के दो घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। 

मलोया थाना पुलिस ने मृतक अजायब सिंह के बयानों पर सी.टी.यू. बस चालक लुधियाना निवासी प्रदीप के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। मोहाली निवासी अजायब सिंह 6 अक्तूबर को जीरी मंडी से ट्रैक्टर लेकर मोहाली जा रही था। जब वह जीरी मंडी चौक के पास रॉन्ग साइड जाने लगा तो सामने से बस स्टैंड जा रही सी.टी.यू. बस की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। दो दिन तक ट्रैक्टर चालक की हालत काफी गंभीर रही। रविवार दोपहर को अजायब सिंह को होश आया और उसने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज करवा दिया। करीब दो घंटे बाद अजायब सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद मलोया थाना पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News