संदिग्ध हालत में शव मिला, कई जगह चोटों के निशान

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 12:28 PM (IST)

मोहाली(कुलदीप) : गांव पापड़ी के श्मशानघाट की दीवार के पास से एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। शव पर कई जगह चोटों के  निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। डी.एस.पी. रमनदीप सिंह ने खुद घटना स्थल का दौरा किया। मृतक की पहचान सुभाष चंद चौहान निवासी जिला गौंडा यू.पी. हाल निवासी गांव चाचूमाजरा के रूप में हुई है। मृतक के शव को फेज-6 मोहाली सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। 

वहीं, इस मामले में थाना सोहाना में आई.पी.सी. की धारा-302 के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि पता चला है कि व्यक्ति सुबह काम के लिए नहीं निकला था लेकिन जहां काम चल रहा था, वहां पर नहीं पहुंंचा। जब तलाश की गई तो उसका शव पापड़ी के पास से मिला। शव पर मारपीट के कई निशान थे। पुलिस ने कुछ लोगों को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News