रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव, एक की नहीं हुई पहचान

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2019 - 09:39 AM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : शनिवार को चंडीगढ़-मोहाली रेल ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की उम्र 30 से 32 वर्ष है। उसके पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। जी.आर.पी. को दूसरा शव शनिवार सुबह 5:30 बजे मिला। 

जी.आर.पी. के हैड कांस्टेबल मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उन्हें पी.सी.आर. से सूचना मिली कि एक युवक का शव चंडीगढ़-अंबाला रेल ट्रैक के पास पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जी.आर.पी. ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पंचकूला सैक्टर-6 स्थित अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक मौलीजागरां में रहता था और ऑटो चालक था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News