हादसे में घायल युवक ने अस्पताल में तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Sep 08, 2018 - 09:35 AM (IST)

चंडीगढ़ (संदीप): राम दरबार निवासी सागर (24) ने पी.जी.आई. में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सागर बीते दिनों अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से घायल हो गया था। पुलिस ने मनीमाजरा निवासी ऋषभ की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

28 अगस्त को एक्टिवा सवार सागर काली बाड़ी लाइट प्वाइंट के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सागर को सैक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया था, जहां हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

bhavita joshi

Recommended News

Related News