चंडीगढ़-चंडी मंदिर रेल ट्रैक से मिला शव

Thursday, Jun 28, 2018 - 08:26 PM (IST)

चंडीगढ़(लल्लन) : चंडीगढ़-चंडी मंदिर रेल ट्रैक पर जी.आर.पी. को अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार यह शव 26 जून को मिला था। इसके बाद से इसकी कोई भी शिनाखत नहीं हो पाई है। 

हैड कांस्टेबल मनजीत सिंह ने बताया कि उसके पास से कोई भी ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिस आधार पर शव की पहचान हो सके। मनजीत ने बताया कि शव का रंग गोरा, गोल चेहरा, कद 5 फुट 4.5 इंच और उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। 
 

Punjab Kesari

Advertising