दाप्निश कैडर के DSP पर आला अफसर मेहरबान

Sunday, Feb 17, 2019 - 12:56 PM (IST)

चंडीगढ़(सुशील) : डेपुटेशन पर आए दाप्निश कैडर के डी.एस.पी. पर चंडीगढ़ पुलिस के आला अफसर मेहरबान हैं। इन डी.एस.पी. को आला अफसरों ने चार-चार यूनिटों का चार्ज  देकर रखा है जबकि चंडीगढ़ पुलिस के इंस्पैक्टर कई साल से अपने प्रोमोशन का इंतजार कर रहे हैं। 

वे कैट से लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट तक का दरवाजा खटखटा चुके हैं। आखिर में हाईकोर्ट की फटकार के बाद पुलिस विभाग अब तीन इंस्पैक्टरों को डी.एस.पी. प्रोमोट करेगा। जल्द ही डी.एस.पी. की बैठक होगी। 

दो एस.पी. और तीन डी.एस.पी. की पोस्ट खाली :
चंडीगढ़ पुलिस में दो एस.पी. और तीन डीएसपी के पद खाली पड़े हुए हैं। इनमें एस.पी. आपरेशन और एस.पी. हैडक्वार्टर हैं। एस.पी. आपरेशन के पास के पास कई अहम यूनिटों का चार्ज होता है जिसमें विजीलैंस, आर्थिक अपराध शाखा, क्राइम और वूमैन एंड चाइल्ड यूनिट शामिल हैं। 

दाप्निश कैडर के डी.एस.पी. पवन कुमार, सतीश कुमार और अंजिता चेंपियाल के रिलीव होने के बाद तीन पोस्ट खाली हैं। सूत्रों की माने तो इनके जाने के बाद पुलिस विभाग इंस्पैक्टर दिलशेर सिंह चंदेल, इंस्पैक्टर गुरमुख सिंह और इंस्पैक्टर सीता को डी.एस.पी. प्रोमोट कर सकता है। 

किसको कहां का चार्ज :
आला अफसरों ने दाप्निश कैडर के डी.एस.पी. राजीव अमस्था को हैडक्वार्टर, होमगार्ड, लाइन और ट्रेनिंग एंड रिक्रूटमैंट, डी.एस.पी. रश्मि यादव को साइबर सेल, पी.ई.बी. ब्रांच, आई.आर.बी. एडमिन और पी.आर.ओ., डी.एस.पी. सुखराज कटेवा को पी.सी.आर., आर्थिक अपराध शाखा और क्राइम ब्रांच का चार्ज दे रखा है। चंडीगढ़ पुलिस के सभी डी.एस.पी. को सिक्योरिटी और ट्रैफिक में तैनात किया गया है। आला अफसर चंडीगढ़ पुलिस के डी.एस.पी. और इंस्पैक्टरों को नजरअंदाज करते हैं।

Priyanka rana

Advertising