दान पात्र में कैमीकल डालकर दान राशि को पहुंचाया नुक्सान

Tuesday, Nov 30, 2021 - 02:45 PM (IST)

जीरकपुर, (गुरप्रीत/मेशी):  बलटाना क्षेत्र की गिल कॉलोनी में स्थिति श्री दुर्गा माता मंदिर में रखे दानपात्र में किसी शरारती तत्वों द्वारा कैमीकल डालकर हजारों रुपए की नकदी को नकारा कर देने का समाचार मिला है। सोमवार को मंदिर कमेटी के लोगों को उस समय मालूम चला, जब दोपहर बाद दानपात्र का ताला खोला गया। दानपात्र में पड़ी ज्यादातर नकदी कैमीकल से काफी नुक्सान हो गया है। जानकारी अनुसार मंदिर में तीन दान बॉक्स रखे गए हैं। दान की रकम गिरने के लिए बैठी कमेटी के मैंबर सतपाल त्यागी, अमरजीत तनेजा, विजय शास्त्री, राज कुमार, दीपक जोशी पुजारी व अन्यों ने बताया कि यह किसी अज्ञात ने जानबुझ कर शरारत की है।

 
इस घटना के बाद अब मंदिर में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने पर विचार किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने नकदी के नुक्सान पर चिंता व्यक्त की तथा पुलिस प्रशासन से ऐसी घटना करने वालों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Vikram Thakur

Advertising