भारी बारिश: नग्गल का डैम टूटा, पुल का हिस्सा बहा, कई गांवों में भरा पानी

Monday, Aug 19, 2019 - 04:16 PM (IST)

नयागांव (मुनीष ): छोटी बड़ी नग्गल में डैम टूूट गया है। इसके चलते गांवों में पानी घुस गया। न्यू चंडीगढ़ के पास गांव नग्गल को जाने वाले पुल का हिस्सा पानी के बहाव से टूट गया। यही नहीं सड़क भी कई जगह से धंस गई। बरसात से तोगा बूथगढ़ मार्ग भी बंद रहा। मार्ग पर बनी पुली के ऊपर से पानी जा रहा था। 

 

न्यू चंडीगढ़ में गांव होशियारपुर के पास करोड़ों की लागत से ग्माडा द्वारा बनाई सड़क पर पानी जमा हो गया। सड़कें तालाब की तरह लग रही थीं। लोगों का कहना है कि ग्माडा को पानी की निकासी का उचित प्रबंध करना चाहिए था। वहीं मुल्लांपुर पुलिस ने पड़ोल नदी के पास पानी में फंसे एक परिवार को बाहर निकाला।

 

हैल्पलाइन नंबर जारी
खरड़ एरिया में जिन गांवों में पुल सड़कें पानी में बही हैं। उन एरिया का निरीक्षण किया गया है। जिसकी रिपोर्ट भी बनाई है। वही हैल्पलाइन नंबर 0160-2280853 जारी कर दिया है। वहीं पड़ोल पशु डिस्पैंसरी के डॉक्टर नितिन के अनुसार बरसात में 20 भैंसें मर गई और पानी में बह गई। 

 

इसी के साथ मिर्जापुर, तारापुर माजरी व बगीड़ी में सड़कें बह गई। गांव में क्षेत्र के अकाली इंचार्ज रणजीत सिंह गिल ने लोगों की परेशानियों को पहल के आधार पर हल करवाने का भरोसा दिया। 

 

वहीं गांव के लोगों को 1 लाख की नकदी मदद भी की गई। गिल ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी के चलते डैम टूट गया और पानी लोगों के घरों में घुस गया। हालांकि विनोद बंसल एस.डी.एम, खरड़ ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं।

pooja verma

Advertising