सिलैंडर ब्लास्ट केस : आग लगने से झुलसे बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 12:11 PM (IST)

पंचकूला(मुकेश) : पंचकूला के सैक्टर-10 स्थित कोठी  में बुधवार रात को सिलैंडर ब्लास्ट होने के बाद जख्मी हुए हेमराज शर्मा (71) ने शुक्रवार को ईलाज के दौरान जी.एम.सी.एच.-32 में दम तोड़ दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस हादसे में एक महिला समेत आठ लोग जख्मी हो गए थे। 

 

सरकारी स्कूल से रिटायर्ड प्रिंसीपल थे एच.आर. शर्मा :
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एच.आर शर्मा सेक्टर-10 की कोठी नंबर 704 में अपने परिवार के साथ रह रहे थे और जीरकपुर स्थित सरकारी स्कूल से रिटायर्ड प्रिंसीपल थे। बुधवार रात को पड़ोस की सिंगल स्टोरी कोठी नंबर 702 से धुआ निकलता तो पड़ोस में शोर मच गया। 

 

जिसके बाद बाकी पड़ोसियों के साथ एच.आर शर्मा भी कोठी के गेट से थोड़ा आगे खड़े हुए थे। इतने में सिलैंडर ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में आठ लोग झुल गए और कोठी की छत भी नीचे गिर गई थी। जी.एम.सी.एच.-32 से मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की वजह से मृतक एच.आर शर्मा के शरीर का करीब 95 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया था। हादसे में जख्मी राजकुमार सिंगला को मोहाली के एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

 

एक अन्य बुजुर्ग की हालत भी नाजुक :
इस हादसे में जख्मी हुए राम चंद्र (70) की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से उनके शरीर का करीब 50 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News