आज से हर रविवार रॉक गार्डन में होंगे ये प्रोग्राम, ये है शेड्यूल

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 03:29 PM (IST)

चंडीगढ़ : रॉक गार्डन में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के आज से प्रोग्राम की शुरुआत की जा रही है। ये सांस्कृतिक गतिविधियां रॉक गार्डन फेज-3 में होंगी। जिसका लुत्फ़ लोग यहां पहुंचकर उठा सकते हैं। यह कार्यक्रम हर रविवार शाम 5.30 बजे से होगा। इसके लिए हर रविवार विभिन्न राज्यों से कलाकारों को यहां प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

 

इसमें नाटक से लेकर, मैजिक शो, म्यूजिकल बैंड परफॉर्मेंस, पपेट शो और सांस्कृ़तिक से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुति दी जाएगी। रॉक गार्डन सोसाइटी ने इसके साथ ही फेज-2 में स्थित ओपन एयर थिएटर में परमानेंट लाइट्स लगाने की तैयारी भी शुरू की है। इससे यहां भी सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेगी। इसमें शहर के रंगमंच, साहित्य, संगीत और विभिन्न कला से जुड़े कलाकारों को मौका मिलेगा।

 

ये है शेड्यूल :
12 मार्च- नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर, पटियाला। 
19 मार्च- चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी। 
26 मार्च- टैगोर थिएटर सोसाइटी। 
2 अप्रैल- प्राचीन कला केंद्र। 
9 अप्रैल- चंडीगढ़ साहित्य अकादमी। 
16 अप्रैल- चंडीगढ़ ललित कला अकादमी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News