चंडीगढ़ में लोकल रूट पर चलेंगी हरियाणा-पंजाब की बसें

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2019 - 10:00 AM (IST)

चंडीगढ़(साजन) : प्रशासन को चंडीगढ़ और ट्राईसिटी के अन्य इलाकों में बसें चलाने से 30 करोड़ से ऊपर का घाटा हो चुका है। इस नुक्सान पर अब रोक लगाने की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। प्रतिमाह यह घाटा 2.5 करोड़ के लगभग आ रहा है। प्रशासन सी.टी.यू. को घाटे से उबारने के लिए नई रणनीति पर काम कर रहा है। 

प्रशासन पंजाब और हरियाणा की बसों को लोकल चंडीगढ़ में चलाने की परमिशन देने जा रहा है। इससे पंजाब के मोहाली और हरियाणा के पंचकूला की बसें चंडीगढ़ में लोकल बस सर्विस की तरह से चल सकेंगी। सूत्रों की मानें तो इसकी फाइल लगभग तैयार हो चुकी है। आगामी तीन सितम्बर को होने वाली पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की संयुक्त मीटिंग में इस प्रपोजल पर मोहर लगना तय है। 

लोकल बसों की संख्या हो सकती है कम : 
प्रशासन द्वारा पंजाब और हरियाणा की बस सर्विस को चंडीगढ़ में चलाने की परमिशन दिए जाने के बाद घाटे को कम करने के लिए लोकल स्तर पर चलने वाली सी.टी.यू. की बसों की संख्या को कम कर सकता है। 

जानकारी के मुताबिक जो लोकल बसें कम की जाएंगी, उन्हें खड़ा नहीं किया जाएगा। इन बसों को लांग रूट पर चलाया जाएगा ताकि प्रशासन को आय हो सके। सी.टी.यू. की जो भी बसें लांग रूट पर चल रही हैं, वह फायदे में हैं। यही वजह है कि घाटे को कम करने के लिए प्रशासन ने 120 नई बसें खरीदी हैं। इन सभी बसों को लांग रूट पर चलाया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News