पत्थर से कुचलकर युवक का कत्ल

Friday, Mar 16, 2018 - 12:49 PM (IST)

डेराबस्सी (गुरप्रीत): गांव मुबारिकपुर में करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति का कत्ल कर दिया गया। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर दो अज्ञात व्यक्तियों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल पर हरबीर सिंह अटवाल डी.एस.पी. (डी), जी.पी. सिंह डी.एस.पी. डेराबस्सी, महिंदर सिंह थाना प्रभारी डेराबस्सी, मुबारिकपुर चौंकी इंचार्ज पुलिस पार्टी समेत वहां पहुंचेे तथा लोगों ने पूछताछ की लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा। 

 

मुबारिकपुर चौकी इंचार्ज भिंदर सिंह ने बताया कि जिस जगह पर पुलिस को शव मिला है, उसके नजदीक घर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब पौने 11 बजे जब वह नौकरी से घर वापस आया तो वहां देखा कि दो व्यक्ति मृतक के साथ मारपीट कर जबरदस्ती उसको वहां से ले जाने की कोशिश कर रहे थे। 

जब उसने सुबह वहां शव देखा तो पता चला यह वहीं व्यक्ति है जिससे झगड़ा हो रहा था। था। पुलिस को मौके से दो पत्थर मिले जिस पर खून लगा हुआ था। इसके अलावा एक शराब की बोतल व तीन खाली ग्लास मिले। कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं। मृतक के मुंह पर पत्थर मारे गए हैं।

Advertising