पिटबुल ने 15 वर्षीय युवक को नोच डाला, हालत नाजुक

Tuesday, Mar 09, 2021 - 10:09 PM (IST)

रायपुररानी (रामेन्द्र): तहसील के पास एक घर में पालतू पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने 15 वर्षीय युवक को बुरी तरह से काट खाया। घायल युवक विवेक को पड़ोसियों ने बड़ी मुश्किल से कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया और अस्पताल में दाखिल करवाया। कुत्ते को मौके पर ही मार दिया गया।

 

स्थानीय डॉक्टरों ने युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ सैक्टर-19 के एक अस्पताल रैफर कर दिया। वहां से उसे सैक्टर-16 अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। विवेक कुत्ते के पास रखी रस्सी को उठाने लगा तो कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके पूरे शरीर पर काट खाया और उसे बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्रित और उसे छुड़ाया। 

AJIT DHANKHAR

Advertising